भारत के 13 शहरों में स्थित हमारे किसी भी सेंटर पर आकर आप हमारे काम को करीब से देख और समझ सकते हैं।
हम आपसे मिलने और हमारे साथ जुड़ने के अलग-अलग तरीकों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं
हमारा वॉलंटियर प्रोग्राम लोगों को सेंट जूड्स के बच्चों और उनके परिवारों की ज़िंदगी में बदलाव लाने के कई मौके देता है। वॉलंटियर्स (volunteers) बच्चों की पढ़ाई में मदद करते हैं, क्रिएटिव और मनोरंजक गतिविधियाँ करवाते हैं, इवेंट्स आयोजित करते हैं और फंडरेज़िंग और लोगों तक पहुँचने के काम में सहयोग देते हैं। इन सबके ज़रिए वे बच्चों और परिवारों को नई चीज़ें सीखने, खुश रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सबके साथ जुड़ाव महसूस करने में मदद करते हैं।
साइन अप करेंअपने खास दिन पर हमारे किसी भी सेंटर पर आएँ और कैंसर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के साथ खुशियाँ बाँटें। उनके साथ बिताए ये पल हँसी, प्यार और उम्मीद से भरी यादें बन जाएँगे, जो उनके चेहरों पर मुस्कान लाएँगे और आपके दिल को भी खुशी से भर देंगे।
साइन अप करेंअपने दोस्तों, परिवार और जान-पहचान के लोगों को साथ जोड़ें और सेंट जूड्स के लिए फंड जुटाने की एक मुहिम शुरू करें। आपके इस प्रयास से कैंसर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान ज़रूरी देखभाल और घर जैसा आराम मिल सकेगा।
साइन अप करें
अगर आपके पास ऐसी जगह है, जिसे आप सेंट जूड्स को नए सेंटर शुरू करने के लिए देना चाहते हैं, तो हमें आपसे जुड़कर खुशी होगी। इन जगहों पर हम ज़रूरतमंद परिवारों के रहने का इंतज़ाम करेंगे, ताकि बच्चे के कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें घर से दूर एक घर मिल सके।
हमसे संपर्क करें